ताप्ती तालाब से बत्तख चोरी का मामला पहुचा पुलिस थाना।
मुलताई। माँ ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई में माँ ताप्ती सरोवर की शोभा बढ़ाने वाली बत्तख इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ताप्ती सरोवर में कुछ दिनों पहले तक दो बत्तख थी, जिसमे से अब एक बत्तख किसी ने चोरी करके बेच दी है।
इस बात की शिकायत ताप्ती तट समिति के लोगो ने मुलताई पुलिस थाने में की है, जिसमे बताया गया है कि ताप्ती सरोवर में किसी श्रद्धालु द्वारा दो बत्तख छोड़ी गई थी, किन्तु पिछले दिनों एक बत्तख जिसका रंग सफेद था किसी ने चुरा ली है।
शिकायत में बताया गया है कि जावेद उर्फ दिनेश द्वारा बत्तख चोरी करके बेच दी गयी है।



