मौसम परिवर्तन के साथ शहर में शाम होते ही छाया कोहरा।
मुलताई। नगर में बारिस और कोरोना के इस दौर में गुरुवार शाम को प्रकृति ने अपना नया रूप दिखाया। गुरुवार सुबह बादलो के साथ हुई और दोपहर में कभी धूप तो कभी बारिश होते रही। वहीं पर आज शाम होते होते पूरे शहर में कोहरे जैसी धुंध छा गयी।
नगर में शाम होते ही धुंध छाने के बाद यह लोगो के लिए कोतुहल का विषय बन गया, देखने में यह नजारा बहुत ही सुंदर दिखाई दे रहा था, इसी के साथ पूरे नगर में ठंड का भी अहसास हुआ।


