बारिश शुरू होते ही नलो मे आने लगा गंदा पानी, शिकायत के बाद भी नही हुआ सुधार।
✍ पाशा खान / कुलदीप पहाड़े
मुलताई- नगर मे पेयजल संकट गर्मियों मे अपने चरम पर रहता है लेकिन जैसे ही बारिश का दौर शुरू होता है नलो से गंदा पानी आना शुरू हो जाता है, जिस कारण नगरवासियो को समस्या का सामना करना पड़ता है। हाल मे नगर के नेहरू वार्ड, गांधी वार्ड के नल कनेक्शनों मे नलो से गंदा मटमैला बदबूदार पानी आने के बाद लोग परेशान है, न ही उस पानी को पी सकते है न ही दूसरा कोई उपयोग कर सकते है। इस तरह फिर से लोगों को साफ पीने के पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
वार्ड वासियो ने पूरा मामला नगर पालिका अधिकारी को आवेदन दे कर उनके संज्ञान मे लाया लेकिन हफ्ते भर का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक पानी सप्लाई मे कोई सुधार नही हुआ है। अभी भी नलो से गंदा पानी ही आ रहा है जिस कारण वार्डवासी अब बड़े आंदोलन करने के लिए मजबूर है।

