कृषि मंडी मे करंट लगने से घायल हुआ 9 वर्षीय बालक।
पहले भी घट चुकी हैं ऐसी घटना ।
✍ पाशा खान / कूलड़ीप पहाड़े
मुलताई- मंगलवार शाम करीब 5 बजे पट्टन रोड स्थित कृषि उपज मंडी मे खेल रहे एक 9 वर्षीय बालक को करंट लगने से घायल हो गया जिसे तत्काल आस पास के लोगों ने अस्पताल लेकर पहुचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज़ाद वार्ड निवासी हम्माद पिता गुड्डू कृषि मंडी मे अपने दोस्त के साथ खेलते खेलते कृषि मंडी के गेस्ट हाउस बिल्डिंग पर चढ़ गया जहा से गुजरने वाले बिजली के तार की चपेट मे आ जाने से कमर के नीचे और हाथ जल गए।
खैर गलिमत यह रही की तत्काल आस पास के लोगों ने तत्परता से बालक की जान बचा ली। बताया जा रहा है की उसी जगह पर पहले भी 3 बार घटना घट चुकी है, कृषि मंडी के आस पास रहने वाले लोग भी अपने बच्चो के प्रति लापरवाह होने के कारण लगातार ऐसी घटनाए होते आ रही है, बच्चो के मा बाप यदि सावधानी बर्ते तो इस तरह की अप्रिय घटनाए रुक सकती है।
इसके पहले भी इसी जगह पर 12 वर्ष उम्र का शेख अम्बार पिता शेख शकील गांधी वार्ड निवासी बालक पतंग उड़ाते हुए करेंट की चपेट मे आ गया था, जिसका आज एक हाथ और एक कड चिपक गया जिससे उसका हाथ तेड़ा हो गया, जिसके कारण अब वह बालक उस हाथ से कोई भी काम करने मे अमसर्थ हो चुका है। उस समय उसको 2 से 3 लाख का खर्च आया था फिलहाल को स्थिति मे उसका आपरेशन करवाना है जिसमे लगभग 1 लाख रुपए खर्चा डॉक्टर ने बताया है।


