Corona का असर - गणेश, दुर्गा पंडाल नही लगेंगे, बकरीद भी घरो पर मानेगी।
Bhopal। प्रदेश मे सोमवार को अब तक सबसे ज्यादा 575 कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद अब तक कुल 18207 तक संक्रमितो का अकड़ा पहुच चुका है। जिसमे से कुल 13208 मरीज ठीक होकर जा चुके है और अभी तक 663 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी की जा रही है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के अनुसार त्योहारो को देखते हुए गाइडलाइन एक दो दिन मे जारी कर दी जाएगी।
बताया जा रहा है कि इस बार गणेशोत्सव, दुर्गा उत्सव के बड़े सार्वजनिक पंडाल नही लगेंगे एवं बड़े ताजिये भी सार्वजनिक भीड़ भाड़ के साथ नही निकलेंगे। छोटी प्रतिमाए घरो मे स्थापित को जा सकेगी और विसर्जन मे भी मात्र 2 लोगों के जाने की अनुमति रहने का अनुमान है।
मंदिर, मस्ज़िद, चर्च और गुरुद्वारे मे एक बार मे पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर भी रोक रहेगी। शादी, सगाई, जन्मदिन के साथ अन्य मांगलिक कार्यक्रमो मे भी 10-10 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति रहेगी।
फिलहाल मूर्तिकारों को बड़ी प्रतिमाए न बनाए के लिए कहा जा रहा है, ताजिए भी छोटे रखने की सलाह दि जा रही है, बकरीद के मौके पर भी घरो मे ही नमाज़ अदा होगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस बार सभी से घरो मे ही रहकर त्योहार मनाने के लिए अपील की है।

