Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

आत्मनिर्भर बैतूल- स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा शुरू किया गया राखी निर्माण का कार्य

आत्मनिर्भर बैतूल-
--------------------
स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा शुरू किया गया राखी निर्माण का कार्य
---------------------
आजीविका मिशन के अंतर्गत समूहों की महिलाओं को आजीविका से जोडऩे की पहल



मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं के स्व सहायता समूहों को राखी के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए राखी निर्माण का कार्य शुरू करवाते हुए उन्हें संवहनीय आजीविका से जोडऩे का कार्य प्रारंभ किया गया है।

सीईओ जिला पंचायत श्री एमएल त्यागी ने बताया कि जिले में आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समूहों से जोडक़र उन्हें संवहनीय आजीविका से जोड़े जाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आने वाले रक्षाबंधन के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए कुल 12 स्व सहायता समूहों की 58 महिलाओं को राखी निर्माण कर विक्रय करने के कार्य से जोड़ते हुए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए आजीविका मिशन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।



राखी निर्माण का कार्य शुरू करने वाले समूहों की महिलाओं से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वे भी कुछ नया काम कर सकती हैं। पहले केवल मजदूरी और खेती के भरोसे ही रहना पड़ता था किन्तु अब राखी निर्माण का कार्य शुरू करने से इस बार उन्हें 20 से 30 हजार रूपए तक आमदनी की संभावना है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad