Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

महिलाओ को माइक्रोफायनेंस कर्मचारी कर रहे परेशान। मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन।

महिलाओ का प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन माइक्रोफायनेंस कर्मचारी कर रहे परेशान।

साहब . . . .फिलहाल जिंदा रहने के लिए मेहनत कर रहे है किस्त कैसे भरे।

Multai।  आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम मुलताई ब्लाक कि महिलाओ ने ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन मे बताया गया कि लाकडाऊन के चलते सबकी स्थिति दयनीय हो चुकी है। छोटे मोटे काम धंधे लाकडाऊन के कारण चौपट हो चुके है। 

           फिलहाल मेहनत जिंदा रहने और अपना परिवार पालने के लिये कर रहे है, ऐसे मे माइक्रोफायनेंस समूह लोन कि किस्त कैसे भरे। फायनेंस कर्मचारी गाँव गाँव घर घर जाकर महिलाओ को मानसिक तौर पर प्रताडि़त कर रहे। जिससे महिलाये तनाव मे है। महिलाओ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से माँग कि है कि माइक्रोफायनेंस समूह लोन कि छ:  माह कि किस्त माफ कि जाये तथा लाकडाऊन अवधि के खत्म होने के बाद से छ:महिने के बाद ही कर्मचारी किस्त वसूले।साथ हि मोरिटारियम अतिरिक्त ब्याज ना लगाया जाये। 

         ज्ञापन सौपने वालो मे सुनिता बाकोड़े, जायरून खान,संगीता सातपूते, दुजिया धुर्वे, संगीता धुर्वे , ललिता मरकाम आदि शामिल थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad