Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट के जल्द लागू होने के आश्वासन पर अधिवक्ताओ ने जताई खुशी।

प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट के जल्द लागू होने के आश्वासन पर अधिवक्ताओ ने जताई खुशी।


मुलताई में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने पूर्व में हुआ आंदोलन

मुलताई। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द ही लागू करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि जुलाई माह तक घोषणा कर दी जाएगी । 

         इस पर मुलताई अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता गिरधर यादव ने बताया कि लंबे समय से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग अधिवक्तागण कर रहे थे।जिसके लिये अधिवक्ताओ ने कई बार हड़ताल की थी।

         अब म.प्र. देश का पहला राज्य बन जायेगा जिसमे अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागु  होगा। अगर अब कोई अधिवक्ताओ को धमकी देता है तो वह गैर जमानतीय अपराध कहलायेगा। अब अधिवक्ता निर्भीक होकर न्यायालय में काम करेंगे। जिससे अधिवक्ताओ में ख़ुशी की लहर है। 

         मुलताई के अधिवक्ताओ ने शिवराज सिंह का आभार माना । यादव अधिवक्ता ने बताया कि जिस दिन प्रोटेक्शन एक्ट म.प्र में लागु हो जायेगा अधिवक्ता संघ में सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए कार्यक्रम मनाया जायेगा। रमेश सूर्यवंशी, एल.के.श्रीवास्तव, रवि यादव , सी.एस. चंदेल, जी.जी.घोड़े, टी.आर.डाहरे, सुरेश घोरेसे, सुरेश माकोड़े सभी अधिवक्ताओ ने ख़ुशी व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad