मुलताई में हुई जोरदार बारिश से पुलिया पर आया पानी।
मुलताई। बारिश के इस मौसम के चलते नगर में बुधवार दिन भर तेज धूप तपती रही लेकिन शाम होते होते करीब 4 बजे नगर में जोरदार बारिश होने से मौसम ठंडा हुआ लोगो ने भी बारिश का आनंद उठाया।
नगर में अचानक हुई तेज बारिश के बाद परेगांव रोड़ स्थित देशी मदिरा दुकान के पास की पुलिया पर पानी ऊपर से बहने लगा। पुलिया के ऊपर पानी आने से लोगो को आवागम में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

