कांग्रेस पार्टी द्वारा 31 जुलाई को पौधरोपण अभियान।
मुलताई। माँ ताप्ती की नगरी मुलताई को हरा भरा, सुंदर बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा मुलताई विधायक एवं पूर्वं मंत्री सुखदेव पांसे के नेतृत्व में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे नागपुर नाके से लेकर कामथ चौराहे एवं नाके से एरिकेशन कॉलोनी तक दोनों सड़कों पर किया जाएगा ।
उपक्ताशय की जानकरी देते हुए कांग्रेस के युवा नेता सुमित शिवहरे ने बताया कि इस कार्यक्रम में समस्त नगरवासियो सहित सभी कांग्रेस परिवारजन एवं सामाजिक संगठन को सादर आमंत्रित किया गया है।

