पौधारोपण कर खाटू श्याम मंदिर मार्ग को कर रहे हरा भरा।
✍पाशा खान
मुलताईं। नगर में बाबा खाटू श्याम मंदिर सोनोली रोड पर शनिवार को पर्यावरण प्रेमी शिक्षको और नागरिकों द्वारा पौधारोपण कर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।पौधरोपण समिति के आर के मालवीय और गिरीश साहू ने बताया कि आम, जामुन,मुंगना, गुलमोहर, कचनार,शिशु,इमली, अमलताश, जाम,नीम आदि के पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाये गये है।पौधारोपण समिति के प्रकाशचन्द्र बोथरा,एम के वर्मा,अतुल बारंगे,सुनेंद्र देशमुख,जयेश संघवी सहित सभी सदस्यों द्वारा पौधों का पूजन कर विधिवत तरीके से रोपण किया गया।चिंटू खन्ना ने बताया कि यहां पिछले वर्ष 300 पौधों का रोपण किया गया था जो कि लगभग शत प्रतिशत सफल रहा है। दीपेश बोथरा ने बताया कि इस वर्ष किये जा रहे वृक्षारोपण में पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिकों द्वारा अपने परिजनों की स्मृति में पौधों को लगाया गया है।परिवार के सदस्यों के साथ बच्चों द्वारा पौधारोपण कर पौधे पालने की जिम्मेदारी भी ली गई है।इस अवसर पर अनिल सोनी,डा नीलेश बोड़खे,डा रंजीत चौहान,नीलेश अग्रवाल,किशोर पारखे, मिलिंद पिदड़ी वैभव वर्मा,द्वारा भी पौधरोपण किया गया।पौधारोपण समिति द्वारा अब विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी पौधारोपण किया जायेगा,जिसकी पूर्ण तैयारी कर ली गई है।

