✍पाशा खान
मुलताई के दुनावा चौकी क्षेत्र अंतर्गत जुआ खेलते 13 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। लगातार मुलताई क्षेत्र मे जुआ खेलने और खिलाने वाले फड़ की संख्या बढ़ते जा रही है। ऐसा लगता है की इन्हें किसी का भय नही है।
दुनावा चौकी प्रभारी एसआई राजेंद्र सयदे ने बताया ग्राम के बीएसएनएल टावर के पास जुआ खेले जाने की सूचना पर दबिश दी। दबिश के दौरान राजू पिता कुवरलाल पवार निवासी मुलताई,संजू पिता कन्हैया पवार निवासी काठी,दिनेश पिता तिलक साहू,मन्नू पिता मोरेश्वर नाई,कुमलाल पिता गिटिर पवार,अरविंद पिता चंद्रकिशोर साहू,दीपक पिता हेमराज पवार,रोहन पिता मोहन साहू,विनय पिता महेश साहू, राजेश पिता कन्हैया प्रजापति,दीपक पिता लक्ष्मीनारायण पवार,बंटी उर्फ अंकित पिता चतुर पवार सभी निवासी दुनावा और कमलेश पिता मन्नू पवार निवासी सोनेगाव को जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने जुआ अड्डे से 6940 रुपए जप्त कर सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

