✍ पाशा खान
मुलताई- 11 जुलाई 2020 (नि.प्र.)। नगर में स्थित ताप्ती उद्गम स्थल में शनिवार रात्री 7:30 बजे लगभग एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला उद्गम स्थल में कूद गई। जिसे राहगिरों व महिला पुलिस कर्मियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उक्त महिला अपना नाम किरण व ग्रााम लांगा पांढूर्णा निवासी होना बताती है तो कभी ग्राम लाखापुर रहना बताती है। साथ ही उल जलूल बातें भी करती है। जिसे महिला पुलिस कर्मियों ने डायल 100 की मदद से उद्गम स्थल से निकालकर ले जाया गया तथा थाना ले जाकर उससे निवास स्थान का पता व अन्य जानकारी हेतु पूछताछ की जा रही है, ताकि उसे सुरक्षित अपने परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

