थाना चिचोली जिला बैतूल पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का किया गया पर्दाफास
दिनांक 29-30/6/20 की दरम्यानी रात प्रार्थीया संगीता उइके पति संतूलाल उइके उम्र 35 वर्ष नि. अभिषेक नगर होशंगाबाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि दिनांक 28/6/20 की शाम चंडी दरबार से मुंडन कार्यक्रम कर वापस बैतूल लौटते समय पति संतूलाल घर नही पहुंचा उसे अंतिम बार 7.30 बजे शाम शारदा पेट्रोल पंप चिचोली पर बैतूल तरफ जाते देखा गया था सूचना पर थाना चिचोली मे गुम इंसान क्रमांक - 45/2020 कायम कर जांच मे लिया गया ।
उक्त गुम इंसान की जांच श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति श्रद्धा जोशी महोदय एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय शाहपुर के मार्गदर्शन मे की गई जांच के दौरान संगीता तथा चण्डी दरबार आये उनके परिजनो से पूछताछ की गई एवं कार्यक्रम मे आये परिजनो की सीडीआर प्राप्त कर एनालिसिस पर संदेहीयान की पहचान की गई एवं उनकी तलाश पतारसी की गई । दिनांक 10/7/20 को संदेही सतीष वटके के दस्तयाव होने पर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी श्रीराम, भारत, निलेश, संतराम के साथ मिलकर दिनांक 28/6/20 को गांव की कम्मो बाई के कहने पर संतूलाल की चण्डी दरबार से लौटते समय रात्री मे ही संतूलाल की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर शव को झाडी मे छिपाना तथा स्कूटी को अन्यत्र स्थान पर पटककर भाग जाना बताया ।
संदेही संतीष वटके की निशादेही पर शव की दस्तयावी की गई गुमशुदा के भाई गजानन्द उइके ने संतूलाल उइके के रूप मे शव की पहचान की गई । मर्ग कायम कर शव का पोस्ट मार्टम जिला अस्पताल बैतूल से कराया गया । गुम इंसान तथा मर्ग जांच पर से अपराध क्र. 304/20 धारा 302,201,120 बी, 34 भादवि उपरोक्त आरोपीगण के विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया ।
अनुसंधान मे पाया कि संगीता बाई को मृतक (पति) लम्बे समय से शारिरिक एवं मानसिक यातना के चलते रिस्ते की मामी कम्मो बाई को डेढ लाख मे पति की हत्या करने की सुपारी देकर योजनाबद्ध तरीके से श्रीराम, सतीष, नीलेश, संतराम, भारत सभी नि. ग्राम छाता थाना साईंखेडा द्वारा घटना दिनांक को चण्डी दरबार से वापसी समय भडूस बैतूल बाजार रोड पर रस्सी से गला दबाकर हत्या कर शव को झाडियों मे छिपाया गया था ।
प्रकरण मे उपरोक्त सभी आरोपीगण 1. सतीश पिता विष्णु वटके उम्र 23 वर्ष 2. श्रीमति कम्मो बाई उइके पति गन्नू उइके उम्र 60 वर्ष 3. श्रीराम पिता मुंगाजी उइके उम्र 25 वर्ष 4. भारत पिता कुसना धुर्वे उम्र 24 वर्ष 5.नीलेश पिता कैलाश खातरकर उम्र 24 वर्ष 6. संतराम पिता किसना धुर्वे उम्र 25 वर्ष सभी निवासी ग्राम छाता थाना साईखेड़ा एवं 7. श्रीमति संगीता पति संतूलाल उइके उम्र 35 वर्ष निवासी होशंगाबाद हाल सदर बाजार बैतूल को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपियों से मृतक का मोबाईल बरामद किया गया है ।
उक्त गुम इंसान एवं अपराध की विवेचना एवं पतारसी मे थाना चिचोली के निरीक्षक दीपक पाराशर, उप निरीक्षक अनिल राहोरिया, प्रधान आरक्षक 563 अशोक सातनकर, प्रधान आरक्षक 382 बलीराम, आरक्षक क्र. 629 दिलीप, 656 जितेन्द्र, 446 रामकृष्ण, 19 तरूण, महिला आर. 673 ममता की सराहनीय भूमिका रही है ।
