बैतूल, 11 जुलाई 2020
जिले के विकासखण्ड आमला के ग्राम जामुमझिरी बुण्डाला निवासी 24 वर्षीय महिला 20 जून 2020 को कर्नाटक से अपने घर जामुनझिरी बुण्डाला पहुंची, उसी दिन उसकी स्क्रीनिंग कर उसे होम करेन्टाईन कराया गया। इसके पश्चात् 27 जून को उसका सैम्पल लिया गया, जिसकी रिपोर्ट को पॉजिटिव आने पर उसे कोविड केयर सेंटर सीनियर कन्या छात्रावास आमला मे आइसोलेट किया गया तथा उसकी नियमित देखभाल एवं उपचार किया गया। महिला का 08 जुलाई 2020 को द्वितीय सेम्पल लिया गया जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। शुक्रवार 10 जुलाई 2020 को उसे स्वास्थ्य विभाग आमला की टीम ने पुष्पगुच्छ देकर एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं देकर 108 वाहन द्वारा गृह ग्राम जामुनझिरी के लिये रवाना किया गया।

