बैतूल, 11 जुलाई 2020
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राकेश सिंह ने कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत बैतूल में लगने वाली फल मण्डी को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक बंद रखे जाने के आदेश दिए हैं।
आदेश में उन्होंने कहा है कि अनाज मण्डी प्रांगण में लग रही फल मण्डी में आवक के अनुपात में प्रांगण छोटा होने के कारण यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो पा रहा था। अनाज व्यापारी संगठन एवं सब्जी व्यापारियों की मण्डी में लगने वाली फल मण्डी को कोरोना काल में बंद करने के अनुरोध को उचित मानते हुए यह निर्णय लिया गया है।

