Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मास्क नहीं पहनने वाले 106 लोगों पर स्पॉट फाइन |

मास्क नहीं पहनने वाले 106 लोगों पर स्पॉट फाइन
बैतूल, 11 जुलाई 2020

सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने पर शनिवार 11 जुलाई को जिला प्रशासन द्वारा 106 लोगों पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार श्री ओमप्रकाश चोरमा, नायब तहसीलदार सुश्री स्मिता देशमुख, सुश्री कीर्ति प्रधान, श्री अखिलेश कुशराम, थाना प्रभारी कोतवाली श्री मोहित दुबे, राजस्व निरीक्षक, पटवारीगण एवं पुलिस के दल द्वारा गंज क्षेत्र में बिना मास्क के पाये गये कुल 106 व्यक्तियों पर प्रति व्यक्ति 100 रूपए, इस प्रकार 10600 रूपए स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई। साथ ही दुकानदारों एवं ग्राहकों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा एक समय में किसी भी दुकान में पांच से अधिक व्यक्तियों के नहीं रहने की समझाईश दी गई। तहसीलदार ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर मास्क नहीं पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने एवं एक समय में एक दुकान के  अंदर अनुमत व्यक्तियों से अधिक व्यक्ति पाये जाने पर स्पॉट फाइन करने के संबंधित कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad