Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बैतूल पुलिस अधिकारियो के तबादले। अनिल पुरोहित कोतवाली टीआई बनाए गए। मुलताई थाना अभी भी खाली।

बैतूल पुलिस अधिकारियो के तबादले। अनिल पुरोहित कोतवाली टीआई बनाए गए।

बैतूल । पुलिस अधीक्षक मिसाला प्रसाद ने जिले के पुलिस महकमे मे फेरबदल किया है। फेरबदल में पुलिस अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से नई पदस्थापना दी गई है। 
          लंबे समय से कोतवाली टीआई का पद खाली था। इस पर सब इंस्पेक्टर मोहित दुबे प्रभारी थे। उनकी जगह अजाक थाना प्रभारी टीआई अनिल पुरोहित को थाना प्रभारी कोतवाली बैतूल बनाया गया है। 
        
        इसके अलावा रक्षित केंद्र बेतूल में पदस्थ टीआई शिवनारायण मुकाती को थाना प्रभारी शाहपुर बनाया गया है, शाहपुर में सब इंस्पेक्टर राहुल रघुवंशी थाना प्रभारी थे। खेड़ी चौकी प्रभारी रोहित कच्छावा को थाना प्रभारी अजाक। सब इंस्पेक्टर अंजना पाटिल को रक्षित केंद्र बेतूल। सब इंस्पेक्टर जागृति साहू को खेड़ी चौकी प्रभारी। सब इंस्पेक्टर मेघा उदेनिया को थाना बोरदेही से थाना गंज। सब इंस्पेक्टर अमित पवार को रक्षित केंद्र से थाना आमला और सब इंस्पेक्टर विकास पटेल को रक्षित केंद्र से थाना भेज भैसदेही पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक तरुणा भारद्वाज मुलताई से बोरदेही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad