बैतूल। आज बैतूल जिले मे कोरोना के मरीजो का शतक पूरा हो गया। आज जैसे ही पाथाखेड़ा निवासी एक 29 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त होने से जिले मे सौ वां मरीज मिलने की पुष्टि हुई है।
अब लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए जिले मे खतरा चरम पर पहुच चुका है। अब जिलेवासियों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

