Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कोरोना के कारण मप्र में फिर अटकी शिक्षक भर्ती।

कोरोना संक्रमण के कारण दस्तावेजों का सत्यापन रोका गया, वाहन नहीं चलने से उम्मीदवारों को आवाजाही में दिक्कत हो रही थी।


प्रतीकात्मक फोटोप्रतीकात्मक फोटोभोपाल. अब कोरोना के कारण लोकशिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने उच्च माध्यमिक शिक्षक और माध्यमिक शिक्षक के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इसके पीछे हवाला सार्वजनिक परिवहन का नहीं चलना दिया गया है। ऐसे में एक बार फिर शिक्षकों की भर्ती का मामला अटक गया है। डीपीआई के डायरेक्टर गौतम सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद एक बार फिर शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया अटक गई है। अब उम्मीदवारों को अगले आदेश का इंतजार करना होगा।
           इस कोरोना संक्रमण के कारण कई शहरों में सार्वजनिक वाहन नहीं मिलने से उम्मीदवारों को परेशानी हो रही है। ऐसे में वे अपने दस्तावेजों का सत्यापन नहीं करा पाएंगे। इसलिए अब इसे स्थागित करने का निर्णय लिया गया है। आगे के कार्यक्रम की जानकारी बाद में दी जाएगी। मध्यप्रदेश शासन के डीपीआई ने 15 हजार पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया को कोरोना के कारण तीन बार आगे बढ़ाया है। इससे पहले 14 अप्रैल से काम शुरू होना था। बाद में 29 जून से होने वाली प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू करने के आदेश दिए गए थे।

पहले 15 अप्रैल से प्रक्रिया शुरू होना था 
स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च माध्यमिक शिक्षक के 15 हजार और माध्यमिक शिक्षक के 5 हजार 670 पदों के लिए भर्ती की जानी है। इनकी भर्ती प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा दिया है। कई जिलों में कोरोना को देखते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। इसलिए उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों और प्रतीक्षा सूची में शामिल उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होनी थी। वहीं, माध्यमिक शिक्षकों के उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज अपलोड, स्कूल चयन और सत्यापन के लिए जिले के निर्धारण के लिए तय तारीख में बदलाव कर दिया गया। इसे बढ़ाकर 15 अप्रैल किया गया था। इस दौरान उम्मीदवारों को पोर्टल trc.mponline.gov.in पर दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा दी गई थी।

ऐसे चली पूरी प्रक्रिया
स्कूल शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों में उच्च माध्यमिक शिक्षक और माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए सितंबर 2018 में पात्रता परीक्षा कराने पीईबी ने विज्ञापन जारी किया। एक विषय को छोड़कर उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 28 अगस्त 2019 को और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 29 सितंबर 2019 को आया। डीपीआई द्वारा आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत लॉकडाउन शुरू होने तक प्रोविजनल सिलेक्शन और वेटिंग लिस्ट जारी की जा चुकी। सिर्फ सत्यापन और स्कूल अलॉटमेंट प्रक्रिया शेष है। इधर, आदिमजाति कल्याण विभाग में भी उच्च माध्यमिक शिक्षक के 2 हजार 220 पदों पर भर्ती होनी है, लेकिन यहां पर सिर्फ ईओडब्ल्यूएस की प्रक्रिया ही हुई है। वहीं, माध्यमिक शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग का शेड्यूल तक जारी नहीं हो सका है।

उच्च माध्यमिक में कृषि के खाली पदों पर भर्ती की जाए
कृषि विषय के उम्मीदवारों ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर पद की संख्या बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि हमें माध्यमिक शिक्षक के लिए पात्र नहीं माना गया। प्रदेश के हायर सेकंडरी स्कूलों में कृषि के 694 विषय हैं। इनमें से 102 पद ही भरे हैं। इस बार भर्ती के लिए सिर्फ 176 भर्ती निकाली हैं, इसीलिए सभी खाली पदों पर भर्ती करें।

पदों और श्रेणीवार योग्य उम्मीदवार

विषयखाली पदकुल योग्यसामान्यएससीएसटीओबीसी
हिंदी10056,32713,6039,7173,55929448
इंग्लिश33586,6293,0387302462615
संस्कृत77211,7006,37911463423833
उर्दू1859227500317592
मैथ्स131238,02411,682425257221518
बायोलॉजी5041,6999,1787,4402,31022,771
सो. साइंस6061,2698,83811,9803,644

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad