राखी दुकानों पर लगी भीड़ देख एसडीएम ने काटे चालान।
✍ पाशा खान / कूलदीप पहाड़े
मुलताई। नगर में इन दिनों त्यौहारो के चलते बाजार में भारी भीड़ उमड़ रही है। कोरोना के इस काल मे लोगो द्वारा शासन के नियमो को भी अनदेखा किया जा रहा है।
ऐसी स्थिति को देखते हुए मुलताई अनुविभागिय अधिकारी सी एल चनाप ने दुकानों में अधिक ग्राहकों के होने पर करीब 13 दुकानदारों के चालान काट कर 6500 रुपए एवम बिना मास्क के घूमने वाले करीब 8 लोगो के चालान काटते हुए 800 रूपए फाइन किया।


