मुलताई विधानसभा क्षेत्र से कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले होनहार बच्चो को किया सम्मानित |
मूलताई | गुरुवार पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री सुखदेव पांसे ने कक्षा 12
के घोषित परीक्षा परिणाम में जिले की प्रावीण्य
सूची में स्थान बनाने वाले मुलताई विधानसभा क्षेत्र के होनहार छात्र तरुण पिता
मंचितराव बारस्कर, कृष्णा पिता
रामप्रसाद धुर्वे एवं आयशा पिता शेषराव पांसे के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी एवं
उपहार देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पांसे ने इन प्रतिभावान छात्र- छात्रा को भविष्य में भी हरसंभव सहायता करने का भरोसा दिलाया। श्री पांसे के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार, सुमित शिवहरे,सरपंच धनलाल बिंझाड़े सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

