नगर के चौक चोरहों पर घूमने वाले आवारा मवेशियो को पकड़ने हेतु सौपा ज्ञापन।
मुलताई। नगर के चौक चोरहों पर घूमने वाले आवारा मवेशियो को पकड़ने हेतु गुरुवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम सहायक इंजीनियर आर सी गवहाड़े को मप्र कांग्रेस कमेटी अजा विभाग के प्रदेश संयोजक एड़. कुलदीप पहाड़े ने ज्ञापन सौपा गया।
सौपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका क्षेत्र मे इन दिनो विभिन्न चौक चोरहों एवं मुख्य मार्ग पर आवारा मवेशी घूमते रहते है | कई बार रात के समय अंधेरा होने के कारण वाहन चालक इन मवेशियो से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है | पिछले दिनो अंबेडकर चौक, बेतूल रोड एवं पट्टन रोड पर भी इसी तरह की दुर्घटनाए हो चुकी है जिसमे कुछ मवेशी घायल हुई और कुछ की मौते भी हो चुकी है |
कुलदीप पहाड़े ने यह भी बताया कि बजरंग दल और गौरक्षा संगठन द्वारा लगातार घायल मवेशियो के इलाज के लिए तत्परता दिखाई जाती है जो की सरहनीय है | कुलदीप पहाड़े ने आगे भविष्य मे इस तरह की दुर्घटनाए न हो इसको देखते हुए सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियो को पकड़ कर कांजी हाउस या गौशाला पाहुचा दिया जाए जहा मवेशियो की देखभाल हो सके एवं नगर के जो पशुपालक अपने पशुओ को खुला छोड़ कर भूल जाते है उन पर दंडात्मक कार्यवाही करने का आग्रह किया है।


