मूलताई खेडली बोरदेही मार्ग पर रेल्वे ओवर ब्रिज का इंतजार खत्म।
20 कीलोमीटर दूरी पर खेड़लीबाजार कस्बा है जहां क्षेत्र का प्रमुख साप्ताहिक बाजार लगता है इसी तरह 25 किलोमीटर दूरी पर इसी मार्ग पर मोरखा कस्बा है जिसकी सीमा छिंदवाड़ा जिले से लगी हुई है। जहां क्षेत्र का प्रसिद्ध नागदेव मंदिर है। इसी प्रकार इसी मार्ग पर बोरदेही कस्बा है जहां आमला तहसील का प्रमुख रेल्वे स्टेशन है।
लेकिन उक्त मार्ग पर रेल्वे फाटक बंद होने के कारण इन क्षेत्रों से जुड़े छात्रों, किसानों, ग्रामीण, व्यापारियों का लंबा समय खराब होता था। मात्र रेल्वे फाटक के बार-बार बंद होने की परेशानी के कारण खेड़ली बाजार मार्ग एवं इससे लगे ग्राम विकास की दौड़ में पीछे होते जा रहे हैं। इन्ही सब बातों के लेकर विगत लंबे समय से मुलताई खेड़ली मार्ग पर ओवर ब्रिज बनाये जाने की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी जिसके चलते मुलताई विधायक सुखदेव पांसे ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान मुलताई खेड़ली मार्ग पर ओवर ब्रिज बनवाने का आश्वासन दिया था जिसको पूरा करते हुए मुलताई के विधायक सुखदेव पांसे ने मुलताई-खेड़ली बाजार मार्ग पर ओवर ब्रिज स्वीकृत कराकर क्षेत्र वासियों से किया वादा पूर्ण किया है। सुखदेव पांसे के प्रयासों के चलते ओवर ब्रिज निर्माण को नवीन कार्य अपरीक्षित श्रेणी सम्मिलित किया गया है। विधायक श्री पांसे ने बताया कि विभाग द्वारा मुलताई-बोरदेही मार्ग पर लेबल क्रासिंग क्रमांक 265 टी कि.मी. 897/42 से 892/02 पर रेल्वे ओव्हर ब्रिज के निर्माण कार्य को नवीन कार्य अपरीक्षित श्रेणी में सम्मिलित किये जाने का प्रस्ताव किया गया है जिसकी लागत 23.70 करोड़ रूपये है।
पाठकों को ज्ञात हो मुलताई के जागरूक संघर्षशील विधायक सुखदेव पांसे मुलताई में पूर्व में समता एक्सप्रेस, दादाधाम एक्सप्रेस, जयपुर एक्सप्रेस का स्टॉप भी दिला चुके हैं। मुलताई खेड़ली मार्ग पर ओवरब्रिज बनने की खबर से मुलताई के साथ -साथ आमला क्षेत्र में हर्ष की लहर व्याप्त है।


