वाहन दुर्घटनाओं में लगातार पशुओं की मृत्यु के बाद प्रशासन सुस्त ।
मुलताई। बुधवार रात करीब 9 बजे नगर के पट्टन रोड , एरिकेशन कॉलोनी के पास 1 नंदी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी , जहाँ बजरंग दल के नवनिर्वाचित सदस्य नितिन परिहार , जैकी डहारे, अक्षय बिंझाड़े, मुकेश पवार व अन्य सदस्यों द्वारा उसे प्राथमिक उपचार किया गया । तत्काल पशु चिकित्सालय में सूचना दी गयी , जिसके 1 घण्टे पश्चात भी कोई डॉक्टर नही आया, जिससे उक्त मवेशी की तड़प तडपकर मृत्यु हो गयी ।
जिसके बाद नगरपालिका CMO को भी सूचित करने के बाद ट्रैक्टर पहुचाकर मृत मवेशी को उठाया गया । ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व बैतुल रोड पर भी वाहन दुर्घटना में 1 गाय की मृत्यु हो गयी है । फिर भी प्रशासन सुस्त है ।
लगातार ऐसी घटना के बाद भी नगर के जनप्रतिनिधियो की चुप्पी भी समझ से परे है।


