Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बैतूल शहर में पूर्ण लॉकडाऊन के बीच युवक की चाकू गोदकर की हत्या



बैतूल शहर में पूर्ण लॉक डाऊन के होते बीती रात युवक की चाकू गोदकर की हत्या ,सभी आरोपी फरार पुलिस की टीम आरोपियों की कर रही तलाश ।


प्रारम्भिक मिली जानकारी के अनुसार :-

बैतूल : - इटारसी रोड पर आईटी आई के पास बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई घटना रात्रि 1 बजे के करीब की बताई जा रही है । पुलिस की हंड्रेड डायल ने मौके पर पंहुचकर घटना की जानकारी कोतवाली में दी थी । युवक की हत्या चाकू से की गई है , कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है| मृतक युवक का नाम पिल्लू पवार बताया जा रहा हत्या पुरानी रंजिस की वजह से होना बताया जा रहा है । कोतवाली टी आई अनिल कुमार पुरोहित ने बताया कि मृतक पिल्लू पवार और सुनील हजारे बालू उइके और महाराज तीनो रविवार सुबह से सोनाघाटी और मरामझिरी शराब पीने गए थे उधर ही किसी बात को लेकर इनमें झगड़ा हो गया और पिल्लू पवार ने सुनील हजारे को झापड़ मार दिया था फिर यह तीनों रात को फोरलेन पर किसी ढाबे पर खाना खाने गए थे और देर रात्रि लौटते समय इटारसी रोड पर सुनील हजारे और बालू उइके ने अचानक पिल्लू पर चाक़ू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसमें पिल्लू की मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पँहुची थी और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पंहुचाया मृतक की माँ हीरा बाई ने पुलिस की बताया कि सुनील हजारे और बालू से पिल्लू की पुरानी रंजिस थी जिसके चलते उन्होंने पिल्लू की हत्या कर दी है कोतवाली पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है । इसमें रेत के परिवहन को लेकर भी बात निकलकर आ रही हैं । पर जब पूरे शहर में लॉक डाऊन हैं तो रात में ढाबे, शराब का बिकना कितना सही हैं इससे लॉक डाऊन की पोल खुलती दिख रही हैं ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad