बैतूल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सावन गोड़की उम्र 26 साल निवासी टिकरी बैतूल रात करीब नो बजे कोसमी गेट के पास अचानक आत्महत्या करने पहुंचा और ट्रैन का इंतज़ार कर रहा था और ट्रैन आने पर ट्रेन के सामने कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मैं आत्महत्या करने से पहले अपने व्हाट्सएप पर रात 8:39 पर एक स्टेटस डाला था जिसमें उसने लिखा की "आज मेरा आखिरी दिन था मुझे माफ करना और अगर मुझसे कोई गलती हुई हो तो मैं अपनी गलती के लिए सब से माफी मांगता हूं " लिखकर व्हाट्सएप पर स्टेटस डाला था तथा कुछ ही समय बाद उसने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली पुलिस ने पूरा मामला जांच में ले लिया है जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक ने आत्महत्या किन कारणों से की
बैतूल जिले में कुछ ही दिनों पहले पुलिस द्वारा चलाई गई आसपास योजना यहां पर नाकाम नजर आई मरने वाले उक्त युवक ने मरने से पहले स्टेटस के जरिए लोगों को आत्महत्या करने की जानकारी दे दी थी उसके बाद भी आसपास योजना किसी काम नहीं आ सकी और उक्त युवक ने अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया


