Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

रविवार लॉक डाउन का दिखा पूरा असर, बंद रहा पूरा मार्केट।

रविवार लॉक डाउन का दिखा पूरा असर, बंद रहा पूरा मार्केट।

✍ पाशा खान / कुलदीप पहाड़े

मुलताई । कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मप्र सरकार ने प्रत्येक रविवार को प्रदेश मे पूर्ण लॉक डाउन का निर्णय लिया है, जिसके तहत आज रविवार को पूरे प्रदेश और जिले के साथ मुलताई नगर मे भी लॉक डाउन का असर दिखाई दिया। पूरा मार्केट बंद रहा, बाहर से आने वाले लोगों की आवाजाही भी बिलकुल नगण्य रही। 

        रविवार के लॉक डाउन ने मार्च मे लगे लॉक डाउन की याद ताजा कर दी जब पहली बार देश भर मे लॉक डाउन लागू हुआ था। 

         लॉक डाउन के बाद अनलॉक प्रक्रिया के शुरू होते ही नगर मे चारो तरफ जगह जगह सब्जी बाजार लगने लगा है जहा दिन भर भारी भीड़ नजर आती है। नगर के मुख्य मार्केट की सभी दुकानो मे भी भारी भीड़ लगना शुरू हो गया है। आज लॉक डाउन के कारण पूरा मार्केट सुनसान दिखाई दिया। 

        देखने मे आया है कि लोगों के जहन से जैसे कोरोना का भय बिल्कुल निकल चुका है इसलिए अब लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना भूल चुके है। 

        विशेष तौर पर रविवार के दिन आम दिनों से ज्यादा लोग बिना आवश्यक कारणों ले घूमने निकल पड़ते देखे गए है। इसको देखते हुए ही मप्र सरकार ने प्रत्येक रविवार को लॉक डाउन रखने का निर्णय लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad