क्षेत्र मे बढ़ रहा है अवैध शराब का व्यापार, महिलाए, बच्चे भी इसके गिरफ्त मे।
मुलताई। कोरोना महामारी के चलते जहां पूरे देश मे ज्यादार व्यापार व्यवसाय अभी तक भी पटरी पर नही लौटा है वहीं अवैध शराब के व्यापार मे कोई कमी नही आई है। लॉक डाउन के दौरान भी धड़ल्ले से अवैध शराब का व्यापार चला था और अब भी यह अपने चरम पर है।
इस अवैध शराब के कारण जहा पुरुष इसकी चपेट मे आ चुके थे वहीं अब महिलाए और बच्चे भी इसकी चपेट मे आ रहे है। न सिर्फ शहरी क्षेत्रो मे बल्कि ग्रामीण क्षेत्रो मे भी अवैध शराब का कारोबार जम कर चल रहा है।
आस पास के गांवो मे, ढाबो पर, होटलो मे, यहां तक को अब तो कुछ पान ठेलो मे भी अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इसमे देशी विदेशी और कच्ची सभी तरह की शराब की बिक्री हो रही है।
ग्राम चौथिया मे भी इसी तरह से अवैध शराब की बिक्री होने की सूचना लगातार मिल रही है, जहा महिलाए भी शराब पी कर मदहोश नजर आती है, मोहल्ले मे गाली गलौच लड़ाई झगड़े तक पे उतारू जो जाती है।
उपरोक्त पुरे मामले से आबकारी विभाग को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई कर्यवाही की जानकारी नही है। अब यही कहा जा सकता है की पुरे क्षेत्र मे अवैध शराब का कारोबार के बढ़ने के पीछे क्या राज है? किसका हाथ है? किसका साथ है? किसका संरक्षण है? शोध का विषय हो सकता है। हो सकता है इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय हो?
अब देखना ये है की जिस तरह लगातार क्षेत्र मे जुए की धरपकड़ चालू है अवैध शराब के लिए धरपकड़ अभियान कबसे और कितना चलता है।

