कोरोना पॉजेटिव की लापरवाही का नतीजा, सेंपल देने के बाद भी घूमता रहा शहर में, आधा बस स्टैंड बन्द कराया गया।
मुलताई। कोरोना पॉजेटिव मरीज की जरा सी लापरवाही कितनी भयानक हो सकती है इसकी गंभीरता लोग समझ नही रहे है। शासन द्वारा स्पष्ट आदेश होने के बाद भी सदिग्ध कोरोना संक्रमित व्यक्ति अपना सेंपल देने के बाद भी नगर में घूम रहे है।
मंगलवार भगतसिंह वार्ड में भोपाल से वापस आया युवक के कोरोना पॉजेटिव आने की सुचना मिलने पर जब उसकी कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली गई तो प्रशासन के होश उड़ गए। युवक से प्राप्त जानकारी के अनुसार वह बस स्टेंड पर बाइक से घुमा , पानठेलो पर गया, पान गुटका खाया और कई लोगो के सीधे सम्पर्क में आया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि भगतसिंह वार्ड निवासी 25 वर्षीय युवक 24 जुलाई 2020 को रात में टवेरा गाड़ी में मुलताई आया था। उसके साथ गाड़ी में सिरसावाड़ी निवासी सहित 2 और लोग एवं मुलताई का ड्राइवर भी आए है। फिलहाल उस युवक के प्राइमरी कांटेक्ट में आए घर के 4 लोगो के सदस्य बताए जा रहे है। आज ही उक्त युवक को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।
प्रशासन ने एहतियातन अब लगभग आधा बस स्टैंड और निधि पान सेंटर को भी बन्द करा दिया है। अब प्रशासन युवक के सम्पर्क में आए लोगो की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।
पिछले दिनो परेगांव निवासी एवं गांधी चौक निवासी कोरोना पॉजेटिव युवक भी अपना सेम्पल देने के बाद नगर में घूमते रहा, कई लोगो से सीधे संपर्क में भी आए थे। जिन पर प्रशासन ने जुर्माना लगा कर फटकार भी लगाई थी।




