बिना मास्क दुकान में 5 से अधिक लोग होने पर हुई चालानी कार्यवाही।
मुलताई। नगर में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ते जा रहा है, इसके बाद भी लोगो मे कोई भय नही देखा जा रहा है। लोग लापरवाही करते हुए प्रशासन के निर्देशों का खुला उलंघन किया जा रहा है। दुकानो में भीड़ जमा न हो, बिना मास्क के घर से बाहर न निकले एवम सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखे जैसे नियमो को ताक पर रखकर लोग बिना मासक के बाज़ार में घूम रहे है और भीड़ के रूप में एकजुट भी हो रहे है।
ऐसी ही स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा बैतूल रोड़ स्थित एक दुकान में 5 लोगो के बिना मास्क के इकठ्ठा होने पर दुकानदार पर 500 रूपए का अर्थदंड करते हुए चालानी कार्यवाही की गई।


