Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने ग्रामीण स्तर पर किया संगठन विस्तार।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने ग्रामीण स्तर पर किया संगठन विस्तार। 



बैतूल। ग्राम-बोरगांव में हुआ भीम आर्मी का विस्तार ग्राम बोरगांव, पोस्ट - हिर्डी ,तह. - मुलताई जिला बैतूल में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वाधान में कार्यकारिणी विस्तार को लेकर बैठक सम्पन्न हुई जिसमें ग्राम के ज्यादा से ज्यादा जागरूक युवाओं ने भाग लिया। बैठक में जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ झरबडे के आदेशानुसार जिला महासचिव की अनुसंशा से जिला उपाध्यक्ष अनिल पाटिल जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र कापसे ने ग्राम के उपस्थित युवा साथियों को भीम आर्मी भारत एकता मिशन संगठन में जिम्मेदारी व नियुक्ति दी,जिसमे ग्राम अध्यक्ष अजय कापसे, उपाध्यक्ष राजेश्वर खातरकर,कार्यवाहक अध्यक्ष देवानंद कापसे,संयोजक जितेंद्र हिवराले,सचिव रोशन कापसे,कोषाध्यक्ष देवेंद्र कापसे,सह सचिव विजय कापसे,प्रवक्ता अभिषेक अंबुलकर,मीडिया प्रभारी अरविंद कापसे,सदस्य विनोद कापसे,कोमल कापसे,चंद्रशेखर कापसे,भावेंद्र झरबडे,ललित मोहबे,आशीष पाटिल व समस्त उपस्थित साथियों ने भारतीय सविंधान की शपथ ली और कहा कि हम बाबासाहब और बहुजन महापुरुषों के विचारों को जन जन तक पहुचायेंगे,सभी को नियुक्ति पत्र व सदस्यता दी गयी।
 
          संग़ठन के जिला कोषाध्यक्ष ने कहा कि हम समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति एवं शोषित वंचित पीड़ित व्यक्ति के लिए हमेशा खड़े रहेंगे,हमारे पूर्वजों ने हमे संघर्ष करना सिखाया है जो कि हमारे रगों में है। हमे हमारे हक अधिकारों से कोई वंचित नही कर सकता। हमारी एकता ही हमारी ताकत है,हम संग़ठन को मजबूती देने में हर ग्राम  हर घर तक पहुचेंगे।



          इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष अनिल पाटिल ने कहा कि अभी वर्तमान में पहले की ही भांति लगातार हमारे समाज का शोषण हो रहा है, बिना कारण ही प्रताड़ित कर मारा जा रहा गुना वाली घटना सभी को पता है, अगर ऐसे ही चलता रहा तो हम सड़को पर उतर कर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे और इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad