Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

रविदास सेवा समिति मुलताई ने बाउंड्रीवाल के लिए सौपा ज्ञापन |



मूलताई - रविदास सेवा समिति मुलताई ने आज नगर पालिका पहुच कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पट्टन रोड़ स्थित सूर्यनारायण तालाब के पास स्थित मुर्दा मवेशी चीरने फाड़ने हेतु आवंटित भूमि पर बाउंड्रीवाल के लिए ज्ञापन सौपा |

      ज्ञापन मे कहा गया है कि मुलताई नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत खसरा नंबर 1126 रकबा 0॰202 हे॰ भूमि जो कि मुर्दा मवेशी चीरने फाड़ने हेतु शासन द्वारा आवंटित है, पट्टन रोड़ स्थित सूर्यनारायण तालाब के पास स्थित है | चूंकि मुर्दा मवेशी चीरने फाड़ने का काम कई वर्षो से रविदास समाज द्वारा किया जाता रहा है किन्तु वर्तमान मे चमड़े का व्यापार बंद होने से उपरोक्त भूमि खाली है | लगातार उपरोक्त भूमि पर अतिक्रमण होते जा रहा है, अतः उपरोक्त भूमि का दिनांक 08/06/2020 को अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन दे कर पटवारी के द्वारा सीमांकन कराया गया था | जिससे ज्ञात हुआ की लगभग आधी भूमि सूर्यनारायण तालाब मे जा चुकी है शेष बची आधी भूमि पर लगातार अतिक्रमण होने से भूमि असुरक्षित हो चुकी है | जिसके लिए तत्काल उपरोक्त भूमि की फेंसिंग करा कर बाउंड्री वाल बनाई जाए |

ज्ञापन सौपने रविदास सेवा समिति के कुलदीप पहाड़े, दिनेश बर्थे, विक्रांत मंसूरे, करन झारे, गौतम छिपने, रवि पिपले, शेखर छिपने आदि पहुचे |

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad