
मूलताई | ग्राम तीवरखेड़ निवासी लगभग 22 वर्षीय युवक तुषार उर्फ विशाल पिता विजय दातिर विगत मंगलवार से लापता था | आज गुरुवार को दोफर मे उसका शव सांपना डेम मे मिला | बताया जा रहा है कि विशाल मंगलवार को अपने मामा के गाँव बाघोड़ा गया था, जहा से वह शाम को करीब 4 बजे निकल गया लेकिन देर रात तक घर नहीं पहूचा जिस पर उसके पिता विजय दातिर ने पुलिस मे उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी|
जिसके बाद कल उसकी बाइक सांपना डेम के बस स्टाप के पास खड़ी मिली, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि वहीं कही आस पास युवक होगा | उसकी तलाश डेम मे भी कि गयी लेकीन कहीं कुछ पता नहीं चल सका | आज दोपहर मे डेम मे उसका शव दिखाई देने के बाद उसे डेम से निकाला गया | पुलिस ने मर्ग काम करके शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है |
