Sarni / Pathakheda | नगरीय निकाय में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की 2 से संख्या बढ़कर चार हो चुकी है, 7 जुलाई को कैलाश नगर में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल दुल्हन के भाई एवं टिफ़िन सेंटर संचालक बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद गुरुवार को दुल्हन के मामा एवं नानी की रिपोर्ट में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बताया जाता है कि सिंगरौली से शोभापुर के कैलाश नगर में आई बारात में बैतूल के ग्राम चिल्हाटी का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसकी कांटेक्ट हिस्ट्री में शोभापुर शादी में आना पाया गया था।
इसी कांटेक्ट हिस्ट्री के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम में मौजूद लोगों में से 29 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें की दुल्हन के मामा उस दिन मौजूद नहीं थे वे बैतूल गए हुए थे। गौरतलब हो कि 29 जून को शोभापुर के मालवीय मैरिज लॉन में वैवाहिक कार्यक्रम हुआ था जिसमें 48 लोग शामिल थे, इन सभी के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैम्पल लिए गए थे इसमें दुल्हन के भाई के रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद अब वार्ड क्रमांक 33 के निवासी दुल्हन के मामा एवं नानी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव आई। वही खबर लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन दुल्हन दोनों संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने हेतु वार्ड 33 में पहुँचे।

