Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

युवा क्षत्रिय पवार समाज संगठन ने किया छात्र-छात्राओं का सम्मान ।

युवा क्षत्रिय पवार समाज संगठन ने किया छात्र-छात्राओं का सम्मान ,

मुलताई- युवा पवार क्षत्रिय समाज संगठन मुलताई के संयोजक श्री जगदीश चंद्र पवार ने बताया कि दिनांक 25 जुलाई 2020 को को रेलवे स्टेशन  रोड पर गणपति पवार रिटायर्ड वारंट ऑफिसर के निज निवास पर पवार समाज के पित्र पुरुष लेखक , कवि साहित्यकार पवारी लोक कला पवार लोक संस्कृति के सचिव स्वर्गीय गोपीनाथ कालभोर की तृतीय  पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
जिसमें सर्वप्रथम मां गढ़कालिका राजा भोज गोपीनाथ कालभोर के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बैतूल के पवार क्षत्रिय समाज संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट श्री बाबूलाल जी  कालभोर कार्यक्रम अध्यक्ष हरिशंकर पठारे मुलताई तहसील अध्यक्ष समाजसेवी जगदीश पी एल पवार समाजसेवी गणपति पवार राहुल गोहिते ने स्वर्गीय गोपीनाथ कालभोर के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने गोपीनाथ कालभोर  के द्वारा समाज उत्थान के हेतु किए गए कार्यों को याद किया। 
 बाबूलाल कालभोर जी ने कहा कि आज करो ना महामारी के चलते हम कार्यक्रम को विस्तार रूप में नहीं कर सकते लेकिन हमारे समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जा सकता है जिससे छात्र-छात्राओं में नया उत्साह जगेगा और वह समाज में नए कीर्तिमान स्थापित कर सकेंगे। 
 समाजसेवी समाजसेवी जगदीश पी एल पवार ने कहा कि लॉकडाउन के चलते 10वीं 12वीं के 85 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाले करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान हम उनके घर पर जाकर करेंगे जिससे उनका आत्मसम्मान में वृद्धि होगी और वह दुगनी मेहनत से अपने जीवन में आगे बड़ेंगे। 
 तहसील अध्यक्ष हरिशंकर पठारे ने कहा कि हम 3 वर्षों से स्वर्गीय गोपीनाथ कालभोर खंडवा पर प्रतिभावान प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान करते आ रहे हैं और हमारा समाज आने वाले वर्षों में हर समाज के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान करेंगा। 
 जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल गोहिते ने कहा कि हमारे समाज के बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत है उन्हें निखार लाने की। हमारा समाज हर बच्चों की शिक्षा दीक्षा पर विशेष ध्यान देगा 
कार्यक्रम में देवयानी कोडले 98.3% प्रथम हिना पाठेकर 97.6% द्वितीय मुस्कान ओंकार 88/: को मेडल व सम्मान पत्र से सम्मानित किया इस अवसर पर नितिन परिहार युवा अध्यक्ष रमेश बोबडे़ दीपक दिनेश बारंगे विक्की पवार रामराव देशमुख, परशुराम कोडले ,सुदामा ओंकार सहित छात्र-छात्राओं के पालक मुख्य रूप से उपस्थित थे अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का आभार युवा अध्यक्ष नितिन परिहार ने कियाl

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad