
पाशा खान
Multai | नगर मे अंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहब कि प्रतिमा के आस पास लगातार बाज़ार लागने से गंदगी का अंबर लग चुका है जिससे प्रतिमा के पास बैठना तो दूर पास से गुजरना भी दूभर हो गया है | प्रतिमा के चारो तरफ लगी रेलिंग और पत्थर भी छतिग्रस्त हो चुका है |
उपरोक्त स्थिति को देखते हुए एडवोकेट कुलदीप पहाड़े ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल शर्मा से मुलाक़ात करके उन्हे पूरी स्थिति से अवगत कराया और मांग करते हुए कहा कि अंबेडकर चौक पर बाबा साहब कि प्रतिमा के आस पास साफ सफाई कराकर रेलिंग और पत्थर जो छतिग्रस्त हो चुके है उसे दुरुस्त किया जाए| साथ ही प्रतिमा के पास बैठने के लिए कुर्सी लगाई जाए एवं चबूतरे के आस पास पेविंग ब्लाक लगाए जाए ताकि चौक कि सुंदरता बढ़े |
उपरोक्त मांग पर सीएमओ ने तत्काल इंजीनियर को जगह का निरीक्षण करने हेतु लिखा गया है |
