मुलताई | क्षेत्र के ग्रामीण एवं युवाओ ने कमलनाथ सद्भावना विचार मंच के बैनर तले जिला अध्यक्ष अजय बारस्कर के नेतृत्व में युवा ओर किसानों की समस्याओ को लेकर शुक्रवार को SDM मुलताई को ज्ञापन सौंपेंपा गया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई क्षेत्र के आस पास के किसानों कि जो समस्याएं सामने आ रही है जैसे की युरिया खाद की कमी, वन विभाग की लापरवाही की वजह से किसानों की पूरी फसल निल गाय और जंगली सुवरों ने बर्बाद कर दी हैं जिसके चलते आज किसान अपने खेतों में मक्का मूंगफल्ली मटर सब्जी भाजी नहीं लगा पा रहा हैं इसके चलते हमने आगे आकर इस समस्या का समाधान करने के लिए आज सभी युवा साथी के साथ मिलकर अंबेडकर चौक मुलताई से तहसील कार्यालय तक रैली निकालकर S.D.M. को ज्ञापन सौंपा |


