Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पानठेला संचालक कि बेटी द्वारा 10 वीं मे 97.3 % अंक लाने पर सामाजिक संगठनो ने पिता एवं बेटी को किया सम्मानित |



मूलताई | नगर के अंबेडकर चौक पर एक पानठेला संचालक जाकिर शेख जिन्होने अपनी बेटी हुमेरा नाज़ की परवरिश करते हुए उसे पढ़ाया लिखाया और कक्षा 10 वीं का परिणाम जारी होते ही उनकी खुशियो का ठिकाना नहीं रहा जब उन्हे पता चला की उनकी बेटी ने 300 मे से 292 नंबर 97॰3% जिसमे गणित मे 100 मे से 100 नंबर पाकर स्कूल मे दूसरा स्थान हासिल की है | यह पूरे नगर, उत्क्रष्ट विधायल और मुस्लिम समाज के लिए गौरव की बात है |

      शुक्रवार को मुलताई नगर के समाजसेवी संगठनो ने जुम्मे की नमाज के बाद जाकिर शेख के घर पहुचकर उनकी बेटी हुमेरा नाज़ को मुबारकबाद देते हुए शील्ड और उनके पिता को शाल भेंट करके सम्मानित किया | सभी ने पढ़ाई का महत्व बताते हुए कहा कि बच्चो कि पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए | पूरे समाज को गर्व है ऐसे माता पिता पर जो अपने बच्चो को शिक्षित बनाने के लिए अपने कई अरमानो कि कुर्बानी देते है |


      जामा मज्जिद के आलिम साहब मुफ़्ती सनवर कासमी ने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम लोगो को आगे आ कर जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है उनकी मदद करनी चाहिए, होनहार बच्चो को इसी तरह स्म्मानित कर हौसला अफजाई करना चाहिए | इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार राजेश खड्से, जामा मज्जिद के मुतवल्ली मो॰ फारुख (पटेल साहब), मुस्लिम एजुकेशन सोशायटी ब्लाक अध्यक्ष शेख अलताफ़, शाह अलवि एसोशीएशन के अंसार अहमद, कब्रिस्तान कमेटी मुलताई से शेख साजिद (सज्जु मिस्त्री) शेख आशु, अकरम भाई, अल्फ़ेज वेल्फेयर सोसाइटी से वाहिद पठान, मप्र मुस्लिम विकास परिषद के प्रदेश सचिव अफसर खान, अंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ के जिला अध्यक्ष एड॰ कुलदीप पहाड़े मौजूद थे |


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad