Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

नगर पालिका मे शनिवार भी होगा पथ विक्रेताओ के आवेदनो का सत्यापन |



मुलताई। नगर पालिका द्वारा जारी प्रेस नोट मे प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना (पीएम स्वनिधि) अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को 10,000/ रूपयें के कार्यषील पूंजी ऋण उपलब्ध कराने के संबंध मे बताया है कि -

‘‘आम जनता को सूचित किया जाता हैं कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वंेडर आत्मनिर्भर योजना (पीएम स्वनिधि) अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को 10,000/ रूपयें के कार्यषील पूंजी ऋण उपलब्ध कराने के संबंध मे हितग्राहियों के द्वारा किये गयेे पंजीयन का सत्यापन नगरपालिका कार्यालय में दिनांक 11/07/2020 दिन शनिवार को भी किया जावेंगा। जिन हितग्राहियों के पंजीयन का सत्यापन नहीं हुआ हैं वे हितग्राही उपरोक्त दिनांक एवं कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर सत्यापन करायें। साथ ही कोविड-19 संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुये जो भी हितग्राही सत्यापन कराने कार्यालय पहुॅचेगे वे सोषल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये एवं मास्क का उपयोग करते हुये शांतिपूर्वक उपस्थित होकर अपना-अपना सत्यापन करायें।’’ 
इस प्रेस नोट के साथ ही देखने मे आया है कि जिन लोगो ने आवेदन किया है वे पुरी प्रक्रिया से बहुत परेशान हो रहे है जिसमे उन्हे कई बार नगर पालिका बुलाया जा रहा है लेकिन कभी सर्वर खराब होने के कारण तो कभी माबाईल नबंर लिंक न होने के कारण वापस लौटना पडता है। हांलाकि पहले बताया गया था की सत्यापन करने के लिए नगर पालिका के कर्मचारी ही आवेदको के पास पहुचेंगे और कुछ लोगो तक पहुचने के बाद अब आवेदको का ही नगर पालिका बुलाया जा रहा है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad