Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Corona के मामलो मे Betul जिला शतक की ओर अग्रसर, अभी तक कुल 99 मामले |


 ब्रेकिंग न्यूज़ आज फिर जिले में मिले दो कोरोना पॉजिटिव 100 के आंकड़े में केवल एक कम कोरोना बेतूल में शतक की ओर  स्थिति चिंताजनक

 बैतूल स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज बैतूल जिले में तो कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें एक 55 वर्षीय पुरुष निवासी भौरा तथा 8 वर्षीय बालिका निवासी पहाड़पुर बताई गई है स्वास्थ विभाग के बुलेटिन के अनुसार बैतूल जिले में आज कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 99 हो गई है जिसमें कोरोना की जंग से जीत कर वापस स्वस्थ होने  वालों की संख्या 66 बताई गई है तथा वर्तमान में पूरे बेतूल जिले में 33 एक्टिव मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं

 बैतूल जिले में निरंतर बढ़ रहे  कोरोना के कहर से अब स्थिति चिंताजनक होती नजर आ रही है मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रविवार को पूरे मध्यप्रदेश में पूर्णतः एक दिन के लॉकडाउन की घोषणा भी कर दी गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में भी निरंतर कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है इसको देखते हुए राजधानी भोपाल में भी इब्राहिमपुरा क्षैत्र को 7 दिन के लिए लाॕकडाऊन की घोषणा की गई है  तथा उसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार ने भी उत्तर प्रदेश में 4 दिन का टोटल लॉकडाउन की घोषणा की है उसी प्रकार प्राप्त जानकारी के अनुसार पुणे में भी लॉक डाउन की घोषणा की गई है निरंतर देश में बढ़ते कोरोना  के संकट को देखते हुए सभी राज्यों की सरकारें वापस lock-down की ओर बढ़ती नजर आ रही है आप सभी से हमारे पोर्टल के माध्यम से आग्रह है कि सरकार द्वारा दिए गए निर्देश एवं  गाइड लाइन का पालन करें और खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें आवश्यक कार्य के बिना मार्केट में या इधर से उधर ना घुमे भीड़ भाड़ वाले  क्षेत्रों से दूर रहें हमेशा मास्क  का प्रयोग करें 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad