अमिताभ बच्चन Corona पॉजिटिव, मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती
बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं. उन्हें शनिवार शाम मुंबई (Mumbai) के नानावटी अस्पताल (Nanavati Hospital) में भर्ती कराया गया है.
दरअसल बिग बी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मुझे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. अस्पताल अधिकारियों को सूचित कर रहा है. परिवार और कर्मचारियों का भी टेस्ट हुआ है, परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही है. पिछले 10 दिनों में मेरे साथ जुड़े सभी लोगों से अनुरोध है कि कृपया खुद की जांच करा लें!”
बताया जा रहा है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद, वे रात करीब 10 बजे नानावटी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें एडमिट किया गया.
मालूम हो कि इससे पहले जानकारी मिली थी कि उनको किडनी में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मालूम हो कि इससे पहले भी अमिताभ बच्चन रूटीन चैकअप के लिए अस्पताल आते जाते हैं.

