Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Breaking - बैतूल जिले के चिचोली नगरी क्षेत्र में तीन दिन का लॉकडाउन घोषित।

Breaking - बैतूल जिले के चिचोली नगरी क्षेत्र में तीन दिन का लॉकडाउन घोषित।

बैतूल। आज जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश मे चिचोली नगरीय क्षेत्र मे कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए 15 जुलाई तक पूरे चिचोली नगरीय क्षेत्र मे लॉकडाउन घोषित किया गया है। चिचोली के एक ही परिवार के आठ कोरोना पॉजिटिव निकलने पर यह निर्णय लिया गया है। 

       बैतूल जिले में लगातार बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या को देखते हुए प्रशासन आज पूर्ण रूप से सतर्क हो गया है। आज चिचोली में एक ही परिवार के 8 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर जिला कलेक्टर ने उसे गंभीरता से लेते हुए चिचोली नगरी क्षेत्र में 15 जुलाई तक टोटल लॉकडाउन के आदेश जारी कर दिए हैं। अब चिचोली में 15 जुलाई तक टोटल लॉक डाउन रहेगा।

      बैतूल जिला कलेक्टर श्री राकेश सिंह अनुसार अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़ कर समूचे चिचोली नगरीय क्षेत्र में 13,14 एवं 15  जुलाई को पूर्ण लॉक डाउन रहेगा। इस दौरान डोर टू डोर सर्वे कर संक्रमण की पहचान भी की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad