Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

MP के 28 मंत्रियों को विभागों का बंटवारा। सिंधिया खेमे की इमरती महिला-बाल विकास मंत्री बनाई गईं। इस बार PHE ऐन्दल सिंह कंसाना के पास।

  गोपाल भार्गव को पीडब्ल्यूडी, जगदीश देवड़ा को वित्त विभाग मिला; सिंधिया खेमे की इमरती महिला-बाल विकास मंत्री बनाई गईं

  • 2 जुलाई को शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार में 28 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें 9 सिंधिया खेमे से हैं। 3 कांग्रेस छोड़कर आने वाले नेता हैं। जबकि भाजपा के 16 विधायक मंत्री बने थे। -फाइल फोटो2 जुलाई को शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार में 28 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें 9 सिंधिया खेमे से हैं। 3 कांग्रेस छोड़कर आने वाले नेता हैं। जबकि भाजपा के 16 विधायक मंत्री बने थे। -फाइल फोटो

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ यशोधरा राजे को खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग मिला
  • शिवराज के करीबी और भोपाल से विधायक विश्वास सारंग चिकित्सा शिक्षा और भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री बनाए गए

भोपाल. आखिरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को 28 नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। चाैथी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शनिवार काे ग्वालियर आए शिवराज सिंह चौहान ने संभागायुक्त कार्यालय में बैठक के बाद कहा था रविवार को नए मंत्रियों को विभाग मिल जाएंगे। हालांकि, लिस्ट सोमवार सुबह ही आई।

कैबिनेट मंत्री

क्रमांकनाम विभाग किस खेमे से
1गोपाल भार्गवलोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योगपहले भी मंत्री रहे
2विजय शाहवनपहले भी मंत्री रहे
3जगदीश देवड़ावाणिज्यिक कर, वित्त और योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकीपहले भी मंत्री रहे
4बिसाहूलाल सिंहखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षणकांग्रेस से भाजपा में आए
5यशोधरा राजे खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगारपहले भी मंत्री रहीं
6भूपेंद्र सिंहनगरीय विकास एवं आवासपहले भी मंत्री रहे
7ऐंदल सिंह कंसानालोक स्वास्थ्य, यांत्रिकीकांग्रेस से आए, कभी दिग्विजय के करीबी थे
8बृजेंद्र प्रताप सिंहखनिज साधन, श्रमपहले मंत्री रहे
9विश्वास सारंगचिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वासपहले भी मंत्री रहे, शिवराज के करीबी
10इमरती देवीमहिला एवं बाल विकाससिंधिया खेमे से
11प्रभुराम चौधरीलोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणसिंधिया खेमे से
12महेंद्र सिंह सिसोदियापंचायत और ग्रामीण विकाससिंधिया खेमे से
13प्रद्युम्न सिंह तोमरऊर्जासिंधिया खेमे से
14प्रेम सिंह पटेलपशुपालन, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याणनया चेहरा
15ओमप्रकाश सकलेचासूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और प्रौद्योगिकीनया चेहरा
16उषा ठाकुरपर्यटन, संस्कृति और अध्यात्मनया चेहरा
17अरविंद सिंह भदौरियासहकारिता, लोक सेवा प्रबंधननया चेहरा
18मोहन यादवउच्च शिक्षानया चेहरा
19हरदीप सिंह डंगनवीन, एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटनकांग्रेस से आए
20राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांवऔद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहनसिंधिया खेमे से

राज्यमंत्री

1भारत सिंह कुशवाहउद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, स्वतंत्र प्रभार, नर्मदा घाटी विकासनया चेहरा
2इंदर सिंह परमारस्कूल शिक्षा, स्वतंत्र प्रभार, सामान्य प्रशासननया चेहरा
3रामखिलावन पटेलपिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, स्वतंत्र प्रभार, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़, जनजातीय कल्याण, स्वतंत्र प्रभार, पंचायत एवं ग्रामीण विकासनया चेहरा
4रामकिशोर कांवरेआयुष, स्वतंत्र प्रभार, जल संसाधननया चेहरा
5बृजेंद्र सिंह यादवलोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकीसिंधिया खेमे से
6गिर्राज दंडोतियाकिसान कल्याण एवं कृषि विकाससिंधिया खेमे से
7सुरेंद्र धाकड़लोक निर्माण विभागसिंधिया खेमे से
8ओपीएस भदौरियानगरीय विकास एवं आवाससिंधिया खेमे से

पांच कैबिनेट मंत्री पहले से

1नरोत्तम मिश्रागृहपहले भी मंत्री रहे
2तुलसी सिलावटजल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकाससिंधिया खेमे से
3गोविंद सिंहराजस्व, परिवहनसिंधिया खेमे से
4मीना सिंहआदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याणपहले भी मंत्री रहे
5कमल पटेलकिसान कल्याण एवं कृषि विकासपहले भी मंत्री रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad