Multai Breaking - विवेकानंद वार्ड मे तीन, ताप्ती वार्ड मे एक और चौथिया मे एक पॉजिटिव।
✍🏻पाशा खान/कुलदीप पहाड़े
मुलताई । सोमवार सुबह सुबह सूचना प्राप्त हो रही है की मुलताई मे कोरोना बम फुट चुका है। मुलताई एसडीएम सी एल चनाप ने बताया कि मुलताई के विवेकानंद वार्ड मे एक ही परिवार को 3 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये तीनो कोरोना संक्रमित के सम्पर्क मे आये थे। वहीं ताप्ती वार्ड मे एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ ग्राम चौथिया मे भी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह कुल 5 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आ चुकी है। अब मुलताई नगर मे कुल 6 पॉजिटिव मरीजो को संख्या हो चुकी है।
मुलताई बीएमओ डॉ पल्लव ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया की इन सभी के सेम्पल 10 जुलाई को लिए गए थे। मुलताई मे ताप्ती वार्ड निवासी व्यक्ति पुणे से आया है वहीं चौथिया निवासी युवक भोपाल से आया है। अब सभी की कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है।
हम हमारे पाठको को बता दे रविवार को 30 लोगों के सेम्पल और भेजे गये है जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।



