Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

IPS वी. मधुकुमार का Video viral, पुलिसकर्मी पैर छूते और लिफाफा देते नजर आ रहे हैं

आईपीएस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल:आईपीएस वी. मधुकुमार का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी पैर छूते और लिफाफा देते नजर आ रहे हैं, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पद से हटाए गए।



वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी एक व्यक्ति के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को आईपीएस अफसर वी मधुकुमार का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो में वही हैं या नहीं इसकी पुष्टि नहीं है।

  • सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह 2016 का बताया जाता है, इसे कब और किसने बनाया यह स्पष्ट नहीं
  • भास्कर ने वायरल वीडियो के बारे में वी. मधुकुमार से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया

राज्य सरकार ने शनिवार देर रात 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी वी. मधुकुमार को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पद से हटा दिया। उनकी सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय में एडीजी पदस्थ किया गया है।

कथित तौर पर मधुकुमार का लिफाफा लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद गृह विभाग ने उन्हें पद से हटाने का आदेश निकाल दिया।  बताया जा रहा है कि यह वीडियो 2016 का है जो आगर मालवा के सर्किट हाउस का है। तब मधुकुमार उज्जैन के आईजी थे। वीडियो में आईपीएस अधिकारी पुलिस के लोगों से लिफाफा लेकर ब्रीफकेस में रखते दिख रहे हैं। पांच मिनट 35 सेकंड के वीडियाे में कई बार लिफाफा लेना दिखाई दे रहा है।

इस बारे में मधुकुमार से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। फिलहाल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पद पर किसी की नियुक्ति नहीं की गई है। इधर, बताया जा रहा है कि जल्द ही नए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की पोस्टिंग होगी। सियासी गलियारों में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पसंद बताए जा रहे मुकेश जैन अथवा उपेंद्र जैन के नाम की चर्चा है।

लिफाफे में क्या है, यह नहीं दिखा, जांच कराएंगे 

परिवहन मंत्री ने बताया कि उज्जैन आईजी रहते समय का वीडियो सामने आया है। इसमें वे लिफाफा लेते दिख रहे हैं पर लिफाफे में क्या है यह नहीं दिखा। वी. मधुकुमार से बात हुई है। उनका कहना है कि वे कामकाज की रिपोर्ट ले रहे हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad