टेमझिरा ब में 10 लाख की लागत से बनी पुलिया की साइड पट्टी और भराव पहली बारिश में ही बह गया।
मूलताई। जनपद पंचायत मूलताई अंतर्गत ग्राम पंचायत टेमझिरा ब में बरई रोड पर वर्ष 19-20 में खनिज मद योजना अंतर्गत स्वीकृत 10 लाख रुपयों की लागत से बनी पुलिया की बारिश के एक मौसम में ही साइड पटरी और उसका भराव बह गया।
टेमझिरा ब और बरई को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है जिससे हर दिनों सैकड़ो लोग आवाजाही करते है। स्कूल वाले बच्चे भी इसी मार्ग का उपयोग करते थे। 2019 के अंत और 2020 कि शुरुआत में पुलिया का निर्माण हुआ था।
पुलिया के निर्माण में भरपूर धांधली बरती गई साफ नजर आती है, जहा पर पाइप डाल कर पुलिया बना दी गई और साइड में मुरुम भर दिया गया लेकिन जैसे ही बारिश ने रफ्तार पकड़ी और तेज बारिश हुई पुलिया की साइड पटरी और भराव बहा कर ले गयी।
ग्रामवासियों में पुलिया की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया जा रहा है और पंचायत के प्रति खासी नाराजगी देखी जा सकती है।


