रक्षा बंधन के पावन पर्व पर भाईयो ने बहन को उपहार स्वरूप पौधे भेट किये
आज अनुसया सेवा संगठन के सदस्यो द्वारा रक्षा बंधन के पावन पर्व पर अपनी बेहन द्वारा राखी बांधने पर भाईयो ने उपहार स्वरूप पौधे भेट किये ओर बेहनो ने भाई कि लम्बी उम्र की प्राथना करते हुये पौधे को लगाकर पालने का संकल्प लिया
व बेहनो को एक वर्ष पूर्व भाईयो द्वारा दिये गये पौधो को भी राखी बाधी व संगठन द्वारा बताया गया की पर्यावरण को सन्तुलित करने का प्रथम उपाय वृक्षों से धरती को पुनः हरी-भरी करना है इसके लिए न केवल बड़े पैमाने पर पौधारोपण करना होगा अपितु पुराने पेड़ों की रक्षा करना होगी । वृक्षों के प्रति वही पूज्य भाव नई पीढ़ी में जगाना होगा । अगर हम ये कर पाए तो अगले एक-दो दशक में धरती माँ पुनः हरियाली साड़ी पहने अपने पहाड़ों के आँचल से झरने बहाकर नदियों को सदानीरा बना देगी । किन्तु नई पीढ़ी ने उसे पुनः हरी-भरी करने का बीड़ा उठाया है । पिछले अनेक वर्षों से अनुसया सेवा संगठन मुलतापी द्वारा एक वृक्ष एक पहल अभियान के तहत मुलताई और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने हजारों पौधे रोपे हैं
पौधे लगाना जितना जरूरी है उतना ही आवश्यक है उनकी देख भाल । ताकि पौधे कुछ वर्षों में वृक्ष का रूप धारण कर सकें। वनस्पतियां इस पृथ्वी पर हर जीव को सुरक्षा प्रदान करती है इसलिए उनकी सुरक्षा करना भी हमारा कर्तव्य है
अनुसया सेवा संगठन के सदस्य :- कृष्णा साहू, प्रादीप साहू,गुलसन वाघमारे, चन्द्र्शेखर साहू ,सन्दीप तारे ,गोपाल साहू , दिनेश साहू , गगनचन्द्र जायस्वाल, प्रकाश साहू,पवन साहू,राजेश साहू, श्याम कुरवाडे,,गोविंद पवार आदि

