Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मूलताई ब्लॉक के 11 स्कूलों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विधायक पांसे ने प्रोजेक्टर प्रदान किए।

मूलताई ब्लॉक के 11 स्कूलों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विधायक पांसे ने प्रोजेक्टर प्रदान किए। 


मूलताई। नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित प्रोजेक्टर वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । जिसमे पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे ,संजय यादव,किशोर परिहार,सुमित शिवहरे,मारोती पवार,नितेश साहू द्वारा द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत शिक्षक राजेश जैन की टीम द्वारा किया गया।बीईओ पी कुंभारे द्वारा  स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी पी कुंभारे द्वारा प्रतिवेदन वाचन किया गया,जिसमें परीक्षा परिणाम ,स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों का उल्लेख किया गया। इसके पश्चात विधायक सुखदेव पांसे द्वारा ब्लॉक के 11 स्कूलों जिसमें हायर सेकेंडरी स्कूल पारबिरोली,महतपुर, चिखलीकला, साईंखेड़ा, पारडसिंगा,  उत्कृष्ट स्कूल, कन्या स्कूल, हाईस्कूल चौधिया,एनखेड़ा,सिपवा,सेमझिरा विद्यालयों को प्रोजेक्टर  प्रदान किए गए।

             सुखदेव पाँसेजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरे द्वारा ब्लॉक के शेष  स्कूलों को भी जिनमे प्रोजेक्टर नही है और जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम अच्छा होंगा,आगामी समय में उन्हें भी प्रोजेक्टर प्रदान किए जाएंगे। प्रोजेक्टर का सभी स्कूलों में सदुपयोग होना चाहिए।उन्होंने प्रदेश और जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले तथा राष्ट्रीय ,राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले  विद्यार्थियों को भी बधाई दी ।पाँसेजी ने कहा कि यदि बच्चा पढ़ ले तो उसकी कई पीढ़ियां तर जाती है,शिक्षकीय कार्य वास्तव में बहुत ही अच्छा कार्य है यह समाज को सदैव एक नई दिशा और दशा प्रदान करता है। 

      बीआरसी अतुल माकोड़े,नीरज गलफ्ट, प्राचार्य डीके दाभड़े ने उदबोधन में प्रोजेक्टर के उपयोग बताए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गिरीश साहू एवं आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य आर के मालवीय द्वारा किया गया।आर पी सूर्यवंशी,दिनेश मगरदे,महेश खत्री,सुदामा बारंगे, योगेंद्र परिहार ने थर्मल स्क्रीनिंग, सेनेटाइजर कराने सहित प्रोजेक्ट वितरण में सहयोग प्रदान किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस कार्यक्रम में ब्लॉक के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम के अंत मे पाँसेजी द्वारा शालेय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad