Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बिना रजिस्ट्रेशन के मुलताई में संचालित हो रहा था पारेगाव रोड़ पर अनमोल अस्पताल सीएमएचओ बैतूल ने किया औचक निरीक्षण , तत्काल हॉस्पिटल बंद करने के दिये आदेश

बिना रजिस्ट्रेशन के मुलताई में संचालित हो रहा था पारेगाव रोड़ पर अनमोल अस्पताल सीएमएचओ बैतूल ने किया औचक निरीक्षण , तत्काल हॉस्पिटल बंद करने के दिये आदेश


 स्वास्थ्य विभाग के नाक तले चल रहा था अस्पताल कभी नहीं दिया ध्यान शिकायत के बाद होश में आया स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य विभाग जिले में संचालित होने वाले क्लीनिक एवं अस्पतालों का समय-समय पर निरीक्षण नहीं करने के फल स्वरुप यह परिणाम आया सामने जिले में क्लीनिक के नाम पर संचालित होते पाया अस्पताल


नहीं था अस्पताल संचालित करने का रजिस्ट्रेशन केवल क्लीनिक चलाने का था रजिस्ट्रेशन क्लीनिक चलाने के रजिस्ट्रेशन पर संचालित कर रहा था डॉक्टर प्रवीण शुक्ला अस्पताल सीएमएचओ बैतूल के औचक निरीक्षण के दौरान भर्ती मिले मरीज

 बैतूल सीएमएचओ डॉ प्रदीप धाकड़ ने डॉ प्रवीण शुक्ला को तत्काल दिए आदेश बंद करें हॉस्पिटल

पाठकों को बता दें कि  अनमोल अस्पताल  में कुछ ही दिनों पहले  गलत इंजेक्शन लगाने के मामले  के चलते  हुई बड़ी कार्यवाही गौरतलब है कि अनमोल अस्पताल में उपचार के दौरान लगाए गए इंजेक्शन से इंफेक्शन होने के बाद पीड़ित महिला ने डॉक्टर शुक्ला पर गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय विधायक सुखदेव पांसे से शिकायत की थी। शिकायत के बाद विधायक पांसे ने सीएमएचओ से चर्चा कर जांच करने के लिए कहा था।

सीएमएचओ  डॉ धाकड़ ने अनमोल अस्पताल में संचालित मेडिकल स्टोर्स का भी निरीक्षण किया। मेडिकल स्टोर में   अधिकांश जेनेरिक दवाइयां रखी मिली। जबकि मेडिकल स्टोर में इथिकल दवाइयां रखना था। डॉक्टर धाकड़ ने डॉक्टर प्रवीण शुक्ला को फटकार लगाते हुए मेडिकल स्टोर से जेनेरिक दवाइयां हटाने को कहा। 

सीएमएचओ डॉक्टर धाकड़ ने दस्तावेजों को देखकर डॉ प्रवीण शुक्ला से कहां की रजिस्ट्रेशन क्लीनिक का है। आज से अस्पताल संचालित करना बंद करो। सीएमएचओ ने डॉक्टर शुक्ला की डिग्री के साथ अस्पताल में कार्यरत नर्स सहित अन्य स्टाफ के दस्तावेज की भी जांच की। डॉक्टर धाकड़ ने डॉ प्रवीण शुक्ला को सभी दस्तावेज लेकर सीएमएचओ कार्यालय बैतूल में उपस्थित होने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीएमओ डॉक्टर पल्लव अमृतफले भी उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad